कटिहार, जनवरी 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा 2025-26 (प्रोजेक्ट वर्ष 2026-27) को लेकर कटिहार जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, बिहार की ओर से जारी निर्देश के बाद जिला शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। इस परीक्षा के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है। जिले के सभी उन विद्यालयों, जहां कक्षा आठवीं संचालित है, को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य रूप से आवेदन प्रक्रिया पूरी कराएं। आवेदन विद्यालय प्रधान द्वारा भरे जाएंगे। परीक्षा में वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं, जो वर्तमान में कक्षा आठ में अध्ययनरत हैं और कक्षा सात में न्...