रांची, अप्रैल 28 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के प्रयास से वर्षों से बंद रांची के कांके स्थित बेकन फैक्ट्री के पुनर्जीवित होने की आस जगती दिख रही है। मंत्री ने कहा कि आईसीएआर-राष्ट्रीय मांस अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद की तकनीक का उपयोग राज्य में बंद बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने में किया जा सकता है। इस केंद्र की उपयोगिता झारखंड के लिए एक नॉलेज पार्टनर के रूप में हो सकती है। बता दें कि कृषि मंत्री रविवार से हैदराबाद में हैं। सोमवार को उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ हैदराबाद के चेंगीचेर्ला स्थित राष्ट्रीय मांस अनुसंधान केंद्र का दौरा किया। इस दौरान केंद्र के अधिकारियों के साथ लंबी चर्चा भी हुई। मंत्री ने बताया कि देशभर में राष्ट्रीय मांस अनुसंधान संस्थान के कार्य और तकनीक की चर्चा होती है। बदलते समय के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.