अमरोहा, जनवरी 14 -- अमरोहा, संवाददाता। पांचवें राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में जिले की 50 फीसदी गर्भवती महिलाएं एनीमिक हैं। सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने आ रहीं गर्भवती महिलाओं की जांच में हीमोग्लोबिन का स्तर औसत से भी कम सात से नौ ग्राम प्रति डेसीलीटर है। गर्भवतियों के टीकाकरण और प्रसव पूर्व देखभाल की तमाम कवायद के बाद भी इनमें खून की कमी बनी हुई है। कम उम्र में शादी, खानपान की कमी से एनीमिया, प्रसव पूर्व देखभाल की कमी और घरेलू प्रसव जैसी वजहों से जिले में 50 फीसदी तक गर्भवती महिलाओं में खून की कमी सामने आई है। इनमें सात ग्राम प्रति डेसीलीटर हीमोग्लोबिन के स्तर वाली दस फीसदी तक गर्भवती महिलाएं प्रसव के दौरान हाई रिस्क श्रेणी में हैं। प्रसव पूर्व ब्लड, यूरिन, हीमोग्लोबिन, वजन, अल्ट्रासाउंड, ब्लड प्रेशर समेत दूसरी जांचों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.