कटिहार, दिसम्बर 17 -- कटिहार, एक संवाददाता पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने फ्रेट संचालन को अधिक सुदृढ़ बनाने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सक्रिय कदम उठाए हैं। नवंबर माह के दौरान लागू की गई विभिन्न पहलों से न केवल माल ढुलाई क्षमता में वृद्धि हुई है, बल्कि रेलवे के माल राजस्व में भी उल्लेखनीय इजाफा दर्ज किया गया है। इन पहलों का उद्देश्य लॉजिस्टिक सुविधाओं का विस्तार, कार्गो हैंडलिंग को सुचारु बनाना और क्षेत्रीय औद्योगिक एवं वाणिज्यिक विकास को बढ़ावा देना है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत रंगापाणी स्टेशन पर 4 नवंबर 2025 से अगले आदेश तक आवक व जावक इंडेंटेड पार्सल ट्रेन ट्रैफिक के साथ-साथ पार्सल कार्गो एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं की हैंडलिंग...