कटिहार, जनवरी 7 -- कटिहार, एक संवाददाता पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने दिसंबर में माल परिवहन की सेवाओं में अपनी मज़बूत कार्यक्षमता का प्रदर्शन बरकरार रखते हुए अनलोडिंग में बेहतर वृद्धि की है। इस महीने के दौरान, पूरे ज़ोन में मालगाड़ियों के 1,287 रेक अनलोड किए गए। यह आंकड़ा दिसंबर, 2024 में अनलोड की गई 1,184 माल रेकों की तुलना में 8.7 प्रतिशत अधिक है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि पूरे महीने में एनएफआर ने एफसीआई चावल, चीनी, नमक, खाद्य तेल, अनाज, खाद, सीमेंट, कोयला, सब्जियां,ऑटोमोबाइल, टैंकर और दूसरे सामानों सहित ज़रूरी और अति आवश्यक सामग्रियों की एक बड़ी श्रृंखला का सुचारू और निर्बाध परिवहन सुनिश्चित किया। इन खेपों को इस रेलवे के क्षेत्राधिकार के अधीन विभिन्न गुड्स शेडों में कुशलताप...