लखीसराय, फरवरी 15 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र से गुजर रहे एनएच 80 पर हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। जिसमें एक की स्थिति गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, जबकि दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी अनुसार वार्ड संख्या आठ निवासी 70 वर्षीय कमलनयन झा अपने घर से मुख्य सड़क एनएच 80 के किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके शरीर में फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना थाना परिसर के समीप हुई, जहां किशनपुर निवासी मंटू यादव के पुत्र गणेश कुमार को किसी अज्ञात वा...