रुद्रपुर, जनवरी 1 -- किच्छा। थाना पुलभट्टा अंतर्गत एनएच 74 पर ग्राम बरी के निकट एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत मे पलट गई। इस घटना में थार सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। बुधवार रात्रि 30 वर्षीय सैफ पुत्र इसाक अहमद निवासी ग्राम भगोरी सितारगंज, 18 वर्षीय योगनप्रीत पुत्र वीरेंद्र जीत सिंह निवासी ग्राम सबई पुर सितारगंज और 30 वर्षीय सोहेल पुत्र सरफराज निवासी ग्राम सिसैया सितारगंज थार में सवार होकर सितारगंज की ओर से रुद्रपुर की तरफ जा रहे थे। पुलभट्टा थाना इंचार्ज प्रदीप मिश्रा ने बताया कि बरी बाजार से आगे थार अनियन्त्रत होकर गन्ने के खेत मे पलट गई। जिसमें तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलभट्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.