कुशीनगर, फरवरी 15 -- कुशीनगर। तमकुहीराज क्षेत्र के लिए बड़ी राहत और विकास की खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग-727बी का निर्माण कार्य अब तेज़ी आने लगी है। यह हाईवे तमकुहीराज को सीधे बनारस (वाराणसी) से जोड़ेगा, जिससे लगभग 80 किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी। इसके पूरा होने से न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी। एनएच-727बी के निर्माण में लंबे समय से बाधक बने तमकुहीराज ओवरब्रिज चौराहे से बीआरसी कार्यालय तक स्थित लगभग 50 दुकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं तहसील प्रशासन ने शुरू कर दी है। बीते कुछ दिनों से यह कार्य न्यायालय के आदेश के बाद रुका हुआ था। क्योंकि दुकानदारों के शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी की जानी थी। अब शिफ्टिंग की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रशासन ने निर्मा...