गुमला, फरवरी 5 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड के नगड़ी और जूरा गांव के बीच एनएच-43 पर गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक दुर्लभ वन्य प्राणी हिरण की मौत हो गई। सुबह सड़क पर मृत हिरण को देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के वनरक्षी राकेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और हिरन को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सा विभाग, सिसई भेजा। वहां चलंत पशु चिकित्सा पदाधिकारी अभिनव कुमार द्वारा पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद शव को वन विभाग को सौंप दिया गया। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद वन विभाग द्वारा हिरण को दफन कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार हिरण संभवतः जंगल से भटककर रिहायशी इलाके की ओर आ गया था। अहले सुबह आवारा कुत्तों ने हिरण को दौड़ाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने उस सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.