गढ़वा, मार्च 12 -- रंका, प्रतिनिधि। एनएच 343 गढ़वा-अंबिकापुर सड़क पर अवस्थित अनुमंडल मुख्यालय में जर्जर सड़क पर वाहनों की आवाजाही के कारण उड़ रहे धूल और प्रदूषण से लोगों की जिंदगी नरक बन गई थी। धूल और प्रदूषण का लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था। उक्त समस्या को लेकर हिन्दुस्तान में पिछले सात मार्च के अंक में धूल से हो रही बीमारी, पानी का छिड़काव कराइए शीर्षक से लोगों की समस्या उजागर हुई थी। उसके बाद एनएच ने इसे गंभीरता से लिया। लोगों की परेशानी देखते हुए अनुमंडल मुख्यालय में पानी का छिड़काव शुरू कराया गया है। उससे धूल से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मामला प्रकाश में आने के बाद एनएच के कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार के निर्देश पर रंका अनुमंडल मुख्यालय में मेन रोड में टैंकर से पानी छिड़काव शुरू कर दिया गया। थाना मोड. से रंका बस स्टै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.