एटा, दिसम्बर 17 -- एटा। जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-34 (दिल्ली-कानपुर) और निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-321जी (आगरा-एटा) की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। बुनियादी सुरक्षा मानकों के अभाव और तकनीकी खामियों के कारण यह राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रियों के लिए सफर नहीं बल्कि जोखिम बन गए हैं। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। जहां एक ओर सरकार सड़क सुरक्षा माह जैसे अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है, वहीं धरातल पर राजमार्गों की स्थिति इसके उलट है। एनएच-34 पर दिल्ली से कानपुर के बीच दौड़ने वाले वाहनों की गति को मापने के लिए कोई स्पीड ट्रैकिंग सिस्टम या सीसीटीवी कैमरे सक्रिय नहीं हैं। इसके कारण चालक मनमानी रफ्तार से वाहनों को दौड़ा रहे हैं। इससे आए दिन भीषण हादसे हो रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के पास ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.