सुपौल, जुलाई 15 -- तकरीबन डेढ़ घंटे तक सड़क रहा जाम, बिजली भी बाधित मलयपुर अस्पताल के पास घटी घटना बरहट। निज संवाददाता एन एच 333 मलयपुर लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग के मलयपुर अस्पताल के पास मंगलवार की सुबह लिफ्ट्स का पेड़ गिरने से कई लोग बाल बाल बच गए।यह तो संयोग था कि जब पेड़ गिरा तो बारिश हो रही थी और लोग आसपास के दुकानों में खड़े थे। सड़क पर आवागमन भी नहीं था अन्यथा जान माल के नुकसान से इंकार नहीं किया जा सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार की सुबह तकरीबन 7 बजे सड़क किनारे लगा पेड़ हाइटेंशन तार को तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरा। पेड़ की चपेट में सड़क किनारे की एक झोपड़ीनुमा दुकान भी आ गई और वह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि जब पेड़ गिरा तो झोपड़ीनुमा दुकान पास कई लोग पानी से बचने के लिए खड़े थे। अचानक जोर की आवाज सुन लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.