जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर, संवाददाता। एनएच-33 स्थित बजरंग पार्किंग के समीप संचालित गैरेज से हाइवा चोरी रैकेट के खुलासे के बाद पुलिस ने जांच और तेज कर दी है। मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में दो संदिग्ध हाइवा जब्त किए गए थे, जिनके इंजन और चेसिस नंबर से छेड़छाड़ की जा रही थी। तलाशी के दौरान बरामद दस्तावेज भी फर्जी पाए गए थे। जांच में सामने आया है कि गिरोह चोरी के हाइवा को गैरेज में लाकर रंग-रोगन कर नया रूप देता था। इसके बाद इंजन और चेसिस नंबर बदलकर फर्जी कागजात तैयार किए जाते थे और वाहनों को बाजार में बेचने की तैयारी की जाती थी। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार अन्य जिलों से भी जुड़े ...