जहानाबाद, जनवरी 27 -- किंजर, निज संवाददाता। भारत सरकार के राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 33 के गया डिवीजन के द्वारा अरवल जहानाबाद पथ के किंजर बाजार में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की सूचना विभाग को मिली थी कार्यपालक अभियंता ने इस मामले में कुल 34 अतिक्रमणकारियों को बजावता नोटिस तामील कराया है। नोटिस का असर किंजर में दिखने लगा है। पुनपुन नदी पुल के पूर्वी भाग स्थित अनिल साव के मिठाई दुकान को नोटिस भेजा गया था। नोटिस के आलोक में दुकानदार ने स्वयं मंगलवार को अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इस दुकानदार के द्वारा अतिक्रमण हटाने से और दूसरे दुकानदार भी सकते में आ गए हैं कई और लोग जो जानबूझकर मुख्य मार्ग को अतिक्रमण करते हैं वे लोग भी अब सोचने को मजबूर हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...