किशनगंज, दिसम्बर 8 -- पौआखाली। ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत सुखानी थाना के भेलागुड़ी गांव में एनएच 327ए पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वही जानकारी के अनुसार, घटना रविवार सुबह की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। वाहन चालक भागने में सफल रहा। मृतक का शव सड़क पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान पौआखाली थाना क्षेत्र के डुमरिया ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित तेधारी (पेटभरी) गांव निवासी धर्मचंद सिंह (60 वर्ष) के रूप में हुई है। यह गांव पौआखाली और सुखानी थाना क्षेत्रों की सीमा पर स्थित है। वही घटना की सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सुखानी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना सुबह 8 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज...