किशनगंज, फरवरी 7 -- पौआखाली। शुक्रवार की शाम बजे नेशनल हाईवे-327 ई पर पौआखाली थाना क्षेत्र के काशीबारी गांव के समीप एक सड़क हादसा हुआ। इस दौरान एनएचएआई के कंटेनर वाहन ने पीछे से एक हाईवा गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे कंटेनर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंटेनर गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही हाईवा में पीछे से जा टकराई। हालांकि, हादसे में हाईवा को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और वह मौके से ही निकल गया। वही सूचना मिलते ही पौआखाली थाना अध्यक्ष अंकित सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त कंटेनर वाहन को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात बाधित नहीं हुआ।हादसे में कंटेनर चालक को हल्की चोटें आईं, जिसे एनएचएआई की एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.