हाजीपुर, मार्च 4 -- जंदाहा । संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर भाथ गांव स्थित एनएच 322 किनारे आरा मिल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने आनन फानन में सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी। घटना सोमवार की संध्या उस वक्त हुई जब राजापाकर थाना के बसौली गांव निवासी चंद्रिका पासवान का 30 वर्षीय पुत्र बैजू पासवान अपने घर जा रहा था। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इसी गांव निवासी अवधेश शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र अंकित शर्मा एवं कृष्ण मोहन पासवान का 26 वर्षीय पुत्र भोला पासवान घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार तीनों जंदाहा के बटेश्वर नाथ मेला में किसी मिठाई के दुकान में मिठाई बनाने का काम करते थे। सोमवार कि शाम तीनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.