चक्रधरपुर, जनवरी 7 -- आनंदपुर।।बुधवार को भाजपा पार्टी की जिला मंत्री सुशीला टोप्पो के नेतृत्व में पार्टी समेत ग्रामीणों द्वारा मनोहरपुर से सिमडेगा तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया एनएच 320डी मुख्य सड़क मार्ग में हो रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में अनिमितता बरतने एंव सड़क में पानी का छिड़काव नहीं करने जैसे मामलों को लेकर आनंदपुर प्रखंड के भालूडूंगरी चौक के पास एक घंटा तक सड़क को जाम किया गया। जाम के दौरान सवारी बस समेत अन्य छोटी बड़ी वाहनें भी फंसी रही। इस दौरान जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर काफी देर बाद सड़क चौड़ीकरण देखरेख कर्ता एंव जाम स्थल पर ग्रामीणों के बीच पुलिस प्रशासन एंव प्रखंड कार्यालय द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेड रविंद्र शुक्ला की उपस्थिती में वार्ता किया गया। वार्ता के क्रम सड़क चौड़ीकरण देखरेख कर्ता द्वारा आश्...