भागलपुर, फरवरी 7 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर महंत स्थान चौक के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार हाईवा ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन युवक बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा झारखंड से डस्ट लोड कर पसराहा की ओर जा रहा था, जबकि कार भागलपुर से बेगूसराय की दिशा में जा रही थी। सूचना मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर यातायात को सामान्य कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.