कटिहार, फरवरी 2 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि कुरसेला पुलिस ने एनएच-31 पर पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार कर तीन वाहनों से 50 मवेशी बरामद किया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो डीसीएम और एक पिकअप वाहन को रोका गया। जांच के दौरान तीनों वाहनों से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 50 मवेशी को बरामद किया गया। मौके से पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भागलपुर नवगछिया निवासी श्रवण कुमार ठाकुर, (चालक), देवघर (झारखंड) निवासी मो. आफताब एवं मो. मिनाज, रौतारा विनोदपुर शेख टोला निवासी चालक शोहेल अहमद तथा सेमापुर बरारी निवासी झकसा मंसूरी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता एवं तस्करी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.