भागलपुर, फरवरी 7 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। खगड़िया-पूर्णिया एनएच 31 पर पसराहा में डायवर्जन बनाने का काम चालू हो गया है। वर्तमान टू-लेन सड़क को फोरलेन बनाने और सुल्तानगंज-अगुवानी घाट ब्रिज के एप्रोच रोड को मिलाने के लिए मौजूदा सड़क पर निर्माण कार्य किया जाना है। पसराहा से एक किलोमीटर पहले माइल स्टोन के पास से करीब 500 मीटर तक खगड़िया से आने के क्रम में बाएं साइड से बालू गिराकर नई डायवर्जन सड़क बनायी जा रही है। यह डायवर्जन 15-20 दिन में पूरा हो जाएगा। ताकि एनएच पर चलने वाली गाडियों को डायवर्जन के रास्ते आवाजाही कराई जा सके। पसराहा के पास ही फ्लाईओवर का पिलर मिलेगा। जहां से स्लॉप मोड में दोनों ओर एप्रोच रोड और गोल चक्कर बनाकर गाड़ियों की आवाजाही कराई जा सके। निर्माण का ठेका बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के पास है। खगड़िया पीआईयू द्वारा पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.