मुंगेर, मार्च 8 -- खगड़िया, नगर संवाददाता एनएच 31 गौछारी के निकट शुक्रवार की अहले सुबह बारात से लौट रही एक स्कॉर्पियो पलट गई। जिससे उस पर सवार आधा दर्जन बाराती जख्मी हो गए। जख्मी बाराती पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रांकों के रहने वाले शंकर शर्मा, जयजयराम तांती, गबास गांव के रहने वाले सुरेश शर्मा आदि के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वे लोग पुर्णिया जिला के श्रीनगर से बारात लौट रहे थे। इसी दौरान गौछारी के निकट स्कॉर्पियो पलट गई और उस पर सवार बाराती जख्मी हो गए। आनन फानन में स्थानीय पुलिस ने सभी जख्मी बाराती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी बेलदौर थाना क्षेत्र के गबास के रहने वाले सुरेश शर्मा को मेडिकल कॉलेज, भागलपुर रेफर कर दिया गया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.