खगडि़या, दिसम्बर 13 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के एनएच 31 बलुआही बस स्टैंड के पास जमा कचरे की आग से इनदिनों शहर में शहर में प्रदूषण फैल रहा है। एनएच 31 पर धुंआ के कारण लोगों को आवागमन में पिछले एक सप्ताह से परेशानी का सामना करना पड़ा। कचरे में आग लगाए जाने के लोग एनएच 31 से सहमे सहमे गुजर रहे हैं। कभी तेज हवा में धुंआ के कारण लोगों को दम घुटने की स्थिति बन जाती है। इससे दुर्घटनाओं के साथ-साथ वायु प्रदूषण का भी खतरा बढ़ गया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 174 पहुंच गया है। जो आमलोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक बताया जा रहा है। खगड़िया जिले के एयर क्वालिटी इंडेक्स में हो रहा है इजाफा: जिले के लोग भी वायु प्रदूषण की चपेट में आ रहे हैं। एक सप्ताह पहले जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 164 था। जो अब बढ़कर 174 हो गया है। पिछले कुछ दिनों से यह सूचक...