सुपौल, दिसम्बर 31 -- राघोपुर। राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर के पास सोमवार शाम एक चार पहिया वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान दयानंद यादव के पुत्र दिलखुश कुमार (18, गंभीर), कुंदन कुमार (16), शंकर कुमार (18) और अमलेश कुमार (15) के रूप में हुई। दिलखुश को उच्च इलाज के लिए रेफर किया गया है। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मची हुई थी और लोग चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बतादें कि आए दिन लगातार सड़क हादसे से लोगों की जान जा रही है। जिससे लोगों में चिंता का सबब बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.