दरभंगा, जनवरी 19 -- दरभंगा। एनएच 27 पर सदर थाना क्षेत्र के बेला नवादा के पास रविवार की देर शाम डिवाइडर से बाइक के टकराने से एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान पतोर थाना क्षेत्र के कोकट वार्ड 11 निवासी राम बहादुर भगत के पुत्र रवि प्रकाश भगत (20) के रूप में की गई है। सदर थाने की पुलिस ने सोमवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि रवि प्रकाश मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार वह संवेदक के भाई के साथ बाइक पर बैठकर केवटी थाना क्षेत्र के मलहिया टोल स्थित अपनी बहन से मिलकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना डायल 112 के...