मधुबनी, मार्च 11 -- लौकही। नरहिया थाना क्षेत्र से गुजरी एनएच-27 पर रविवार रात सिलीगुड़ी से पटना जा रही कृष्णा रथ बस पलट गई। हादसे में आठ यात्री घायल हो गए। घायलों को फुलपरास हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बस को पुलिस के कब्जे में ले लिया है। बस के आगे की बेयरिंग टूटने से घटना हुई है। बताया जा रहा है कि नरहिया चतरापट्टी के निकट चक्का की गुली टूट गयी। चालक ने अपना संतुलन खो दिया और बस सड़क पर पलट गई। नरहिया थानाध्यक्ष रौशन कुमार दलबल के साथ पहुंचे और शीशा और दरवाजे को तोड़कर यात्रियों को सुरक्षित निकाला। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जो दूसरे बस से चले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि जेसीबी से बस को सीधा किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.