गोपालगंज, अगस्त 30 -- सिधवलिया। एनएच 27 पर शुक्रवार को स्थानीय थाने के रामपुर गांव के समीप चालक को झपकी आने से पार्सल लदा ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक जख्मी हो गए। जख्मी चालक हरियाणा निवासी मुमताज आलम बताया गया है। वह असम से पार्सल लेकर यूपी जा रहा था। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जख्मी चालक को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...