किशनगंज, फरवरी 4 -- किशनगंज। शहर के बस स्टैंड के पास एनएच 27 पर बुधवार को प्लाई के अवशेष से लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल रहा। परिवहन विभाग के एक अधिकारी व वहां मौजूद लोगों ने पहले बाल्टी से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटे तेजी से फैलने लगी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम को घटना की सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पहली दमकल विभाग का छोटा वाहन वहां पहुंचा लेकिन आग इतनी फैल चुकी थी कि दूसरी बड़ी दमकल वाहन को वहां बुलाना पड़ा। सूचना पर सदर थाना की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। इस दौरान एनएच 27 पर करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। जिस कारण एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। बताया जाता है कि ट्रक संख्या (डब्ल्यू बी73डी,4023) बंगाल के इस्लामपुर से स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.