गोपालगंज, नवम्बर 24 -- सिधवलिया। एक संवाददाता महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया स्थित एनएच-27 पुल पर सोमवार की सुबह एक ट्रक के अचानक खराब हो जाने से हाईवे पर भीषण जाम लग गया। ट्रक ठीक बीच सड़क में रुक गया, जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते जाम का दायरा पूर्वी चंपारण के खजुरिया से लेकर गोपालपुर तक फैल गया और करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।जाम में यात्री बसों, टूरिस्ट बसों, निजी चारपहिया वाहनों, ऑटो और भारी संख्या में मालवाहक गाड़ियों भी फंस गईं। लंबे समय तक फंसे रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। कई लोग धूप और गर्मी में घंटों सड़क पर ही इंतजार करते दिखे। स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोग भी समय पर नहीं पहुंच सके, जिससे वे खासे परेशान रहे। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच...