गोपालगंज, नवम्बर 26 -- सिधवलिया। एक संवाददाता महम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित झझवा पावर सबस्टेशन के पास एनएच-27 पर बुधवार को सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कुल सात लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में सलेमपुर गांव के शबनम बेगम, मुमताज आलम, सत्तार मियां, राजकुमार महतो, बेबी कुमारी, खुशबू कुमारी और ई-रिक्शा चालक शमशाद आलम शामिल हैं। इलाज के बाद सभी को दूसरी गाड़ी से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। बताया जाता है कि सभी लोग महम्मदपुर चौक से जरूरी सामान की खरीदारी कर सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव लौट रहे थे, तभी हाईवे पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। डायल...