गोपालगंज, दिसम्बर 14 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। डुमरिया पुल के पास रविवार की सुबह एक बड़े वाहन के खराब होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुल पर जर्जर सड़क और बने गड्ढों के कारण वाहन का गुल्ला टूट गया, जिससे वह बीच सड़क पर ही खड़ा हो गया। इसके बाद कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और गोपालपुर से लेकर पूर्वी चंपारण के सरोतर हाईवे तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में सैकड़ों गाड़ियां फंस गईं। जिससे उसमें सवार बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी हुई। कई एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़ीं गाड़ियां भी जाम में फंस गईं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही महम्मदपुर और डुमरिया घाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ओर से बारी-बारी से सीमित स...