मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 27 के दोनों किनारे पर अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुजफ्फरपुर प्रमंडल ने सदातपुर से लेकर दरभंगा तक के अतिक्रमणकारियों को एनएच की जमीन को खाली करने के लिए नोटिस भेजा है। एनएचएआई के मुजफ्फरपुर प्रमंडल के परियोजना निदेशक आशुतोष सिन्हा ने इन अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेज कर निर्धारित तिथि के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। साथ ही ऐसा नहीं करने वाले अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी है। परियोजना निदेशक ने बताया कि पिछले तीन महीनों से आम लोगों के अलावा वाहन चालक एनएच की जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत कर रहे थे। इसके अलावा सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में लगातार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.