गोपालगंज, फरवरी 21 -- कुचायकोट। एक संवाददाता।थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर बेलबनवा स्थित हनुमान मंदिर के सामने वर्षों से उपयोग में रहे संपर्क पथ को शनिवार को एनएचएआई की टीम द्वारा बंद किए जाने खबर में ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष मौके पर पहुंच गए और संपर्क पथ को बंद करने का विरोध करते हुए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने कार्य कर रही टीम को संपर्क पथ को बंद करने से रोक दिया, जिससे कुछ देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि इस मंदिर से आसपास के करीब एक दर्जन गांवों की आस्था जुड़ी हुई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु सड़क पार कर पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचते हैं। इसके अलावा सड़क के दूसरी ओर डिग्री कॉलेज, स्कूल और कोचिंग संस्थान संचालित हैं, जहां छात्र-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.