हाजीपुर, फरवरी 6 -- गोरौल । संवाद सूत्र एनएच-22 के महमदपुर दरिया गांव के निकट टेम्पो की ठोकर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक एवं जख्मी दोनों एक ही परिवार के दादा पोता थे। मृत युवक की पहचान शिवहर जिले के तरियानी थाना अंतर्गत कुम्हरार गांव निवासी 70 वर्षीय महेश साह के रूप में हुई है। वहीं जख्मी की पहचान कृष्ण नंदन कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतक की पत्नी का देहांत 14 दिन पूर्व हो गया था। श्राद्ध कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद मृत व्यक्ति अपने पोते के साथ गंगा स्नान करने के लिए पहलेजा गए थे। स्नान करने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे एक टेम्पू ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। इससे उसकी बाइक सड़क पर ही पलट गई। हादसे में दादा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.