हाजीपुर, जनवरी 31 -- हाजीपुर/भगवानपुर । हि.टी. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर सराय थानान्तर्गत टोल टैक्स पटेढा के समीप शनिवार की अहले सुबह 04 बजे एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार पर सवार चिकित्सक और उनकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार पर सवार उनका एक जर्मनसेफर्ड कुत्ता बाल-बाल बच गया। मृत डॉक्टर करीब 56 वर्षीय जितेंद्र प्रसाद एवं उनकी पत्नी ज्योत्सना प्रसाद शेखपुरा जिले के बरबिघा थाना क्षेत्र के गंगरी गांव निवासी थे। घायल चालक संजय कुमार सुधांशु पिता राजेन्द्र यादव अररिया निवासी बताया गया है। डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद सदर अस्पताल अररिया में सर्जन चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे। वहीं उनकी पत्नी ज्योत्सना गृहणी थीं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डॉक्ट...