कौशाम्बी, जनवरी 31 -- राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (चकेरी-कानपुर) के चौड़ीकरण को लेकर एक बार फिर ग्रामीणों की पीड़ा सामने आई है। सैनी क्षेत्र के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि हाईवे की बची हुई महज दो मीटर जमीन पर अस्थायी निर्माण के कारण उन्हें उजाड़ने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि अब तक कई परिवारों को अधिग्रहित भूमि का मुआवज़ा भी नहीं मिल सका है। सैनी ग्राम प्रधान कमला देवी के नेतृत्व में प्रवीण मौर्य, रामचंद्र केसरवानी, अशोक कुमार, चंद्रशेखर, राज केसरवानी, मकबूल अहमद सहित अन्य ग्रामीणों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए राहत की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि एनएच-19 को 27 मीटर चौड़ाई में छह लेन का निर्माण कर पूर्ण किया जा चुका है। जबकि कुल 30 मीटर भूमि का अधिग्रहण किया गया था। इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.