जहानाबाद, फरवरी 20 -- अरवल निज प्रतिनिधि एनएच 139 पर महाजाम से आमलोगों को आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। स्थानीय शहर के भगत सिंह चौक से दक्षिण लगभग सात किलोमीटर तथा उत्तर प्रसादी इंग्लिश तक वाहनों की कतार लगी रही। महाजाम के चलते स्थानीय शहर के कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वहीं आम लोगों को आने-जाने में काफी समय लग रहा है। जाम इस कदर के मुख्य नहर के निरीक्षण पथ बैदराबाद स्टैंड से बाजार जाने वाली सड़क यानी की स्थानीय शहर से संपर्क वाली सभी सड़कें जाम से अस्त व्यस्त रही। जाम के कारण परीक्षार्थी को अपने-अपने परीक्षा केंद्र से पैदल आने जाने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बच रहा है। भगत सिंह चौक पर शाम के समय पटना से रांची, छत्तीसगढ़ जाने वाली बसें चार- चार घंटा जाम में फंसी रही। एम्बुलेंस, दूल्हा गाड़ी भीषण जाम की चपेट में फंसे रहे। जाम से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.