सीतामढ़ी, जनवरी 10 -- बाजपट्टी। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र प्रेषित कर डुमरा, बाजपट्टी, बोखरा होते हुए दरभंगा जिला के जाले तक जाने वाली सड़क एनएच 122 को मानक के अनुरूप चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण सहित अन्य निर्माण कार्य कराने की मांग की है। पत्र के मुताबिक करीब 50 किलोमीटर लंबी इस सड़क को वर्ष 2013 में एनएच की स्वीकृति मिली थी। लेकिन अब तक एनएच के मानकों के अनुरूप कोई कार्य नहीं हो पाया है। जबकि उक्त सड़क बाजपट्टी व बोखरा के पांच पंचायत सहित डुमरा प्रखंड के आठ पंचायत को जिला मुख्यालय से सीधे जोड़ती है। यह सड़क आम नागरिकों की सुरक्षा, सुगम यातायात, व्यवसायिक गतिविधियों तथा आपात सेवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...