जहानाबाद, दिसम्बर 30 -- काको ,निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-110 पर नदियावां गांव के समीप मंगलवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक जीविका दीदी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान लालसे बिगहा गांव निवासी सुधा देवी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुधा देवी नदियावां गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ीं। घटना के बाद आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते, बाइक चालक अपनी बाइक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल सुधा देवी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में महिला का पैर टूट गया है। घटना की सूचना म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.