खगडि़या, अगस्त 6 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान टीम जिले के बेलदौर प्रखंड अन्तर्गत कोसी नदी उसराहा में बीपी मंडल पुल पर बनी सड़क जर्जर हो गई है। इससे वाहन चालकों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में पुल के ध्वस्त भाग को तोड़कर बीच में नया पुल बनाया गया था। पुल में बनाए गए नए भाग को अपवाद में छोड़ दिया जाए तो इसके उत्तर एवं दक्षिण भाग में बने शेष पुरानी पुल जर्जरता की सीमा को लांघ चुका है। पुल का मेंटनेंस कार्य नियमानुसार नहीं किए जाने से पुल में दर्जनों की संख्या में गड्ढे बन गए हैं, जिसमें वर्षा का पानी जमा हो रहा है। वर्ष 2018 में की गई थी मरम्मत: बीपी मंडल पुल के ध्वस्त दो के बदले आठ पाया को तोड़कर बीच वाले भाग में दो पाया के सहारे केबल ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर उक्त वर्ष के नवंबर माह में फिर से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.