पूर्णिया, जनवरी 30 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। पूर्णिया-सहरसा राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिशवा मोड़ से कुछ दूरी पर स्थित मरिया धार पुल के समीप गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। सड़क पर मौजूद लोग वाहन को फिल्मी अंदाज़ में गिरते देख अचंभित रह गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी में गिरे वाहन का शीशा तोड़कर उसमें सवार बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित कुल सात लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों में मधेपुरा जिले के रामपुर निवासी 83 वर्षीय दिनेश्वर लाल दास एवं सुपौल जिले के वार्ड नंबर-12 निवासी 52 वर्षीय चंदा दास की हालत गं...