पूर्णिया, जुलाई 12 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। सहरसा-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर बनमनखी निबंधन कार्यालय के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार दिन के तकरीबन 11:45 बजे की है। मृतक की पहचान मीरगंज थानाक्षेत्र के दमैली ग्राम निवासी कार्तिक पासवान के पुत्र 30 वर्षीय राजकुमार के रूप में की गई है। दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजकुमार पासवान बाइक पर सवार होकर एनएच 107 के रास्ते हृदय नगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे एक बाइक से निबंधन कार्यालय के समीप टक्कर हो गई। टक्कर की जोरदार आवाज पर आसपास के लोग दौड़े। लोगों ने दुर्घटना की सूचना बनमनखी पुलिस को दी। इस क्रम में बाइक सवार राजकुमार घटनास्थल पर ही दम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.