सहरसा, फरवरी 10 -- कहरा, एक संवाददाता। सहरसा-सिमरी बख्तियारपुर मुख्य मार्ग पर चैनपुर नीलकंठ चौक के समीप एनएच-107 सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़े रहने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। संवेदक द्वारा करीब डेढ़ से दो सौ फीट सड़क को अधूरा छोड़ दिए जाने से मामूली बारिश में भी सड़क पर गड्ढों में पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे कई दिनों तक आवागमन बाधित रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सूखे मौसम में सड़क पर बिखरी गिट्टी से अब तक कई राहगीर चोटिल हो चुके हैं। यह मार्ग चैनपुर गांव सहित आसपास के इलाकों के लिए मुख्य संपर्क पथ है। नीलकंठ चौक के पास ही विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र और पुस्तकालय स्थित होने के कारण छात्र-छात्राओं एवं आम लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। एनएच-107 सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडल मुख्यालय सहित दर्जनों गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.