सीतामढ़ी, फरवरी 25 -- सीतामढ़ी। जिले की जीवन रेखा माने जाने वाले मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा मार्ग (एनएच-77) को फोरलेन में परिवर्तित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने मंगलवार को टेंडर जारी कर दिया। करीब 82.551 किलोमीटर लंबी इस महत्वपूर्ण सड़क को लगभग 2831.42 करोड़ रुपये की लागत से टू लेन से फोरलेन में अपग्रेड किया जाएगा। इस निर्णय से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि व्यापार, उद्योग और सीमावर्ती क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। स्थानीय सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया। सांसद ने बताया कि महज 15 दिन पूर्व उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर एनएच-77 को फोरलेन बनाने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा क...