गोपालगंज, फरवरी 16 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता थाना क्षेत्र के भड़कुईया मोड़ के पास एनएच 27 पर सोमवार की दोपहर नागालैंड जा रही एक हाइवा ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि हाइवा ट्रक ने कार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दौरान हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार सवार कार छोड़कर फरार हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भड़कुईया मोड़ के पास कार टर्न लेने के चक्कर में नागालैंड जा रही हाइवा ट्रक से टकरा गई। इस दौरान हाइवा ट्रक ने कार को बचाने का काफी प्रयास किया। कार बचाने के चक्कर में हाइवा डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे एक बड़ा हादसे होने से बच गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने क...