औरंगाबाद, फरवरी 19 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के जसोइया मोड़ के समीप एक हाईवा गाड़ी के एनएच पर फंस जाने की वजह से भीषण जाम लग गया। जसोइया मोड़ से लेकर फॉर्म तक वहीं दूसरी ओर सिरिस तक वाहनों की लंबी कतार लगी। ट्रैफिक थाना के स्तर से इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार हाईवा गाड़ी पर मेटेरियल लाद कर उसका चालक डेहरी ओर जा रहा था। जसोईया मोड़ के समीप उसने गाड़ी लगा दी और चाय पीने चला गया। वापस लौटने के बाद जैसे ही उसने गाड़ी आगे बढ़ाई, उसका पिछला चक्का जमीन में धंस गया। इसके बाद गाड़ी आगे नहीं बढ़ी। इस जगह पर आधे से अधिक सड़क ब्लॉक हो गई और नतीजा वाहनों का आवागमन दोनों रास्तों पर ठप होने लगा। आधे घंटे के भीतर ही यह पूरी सड़क कई किलोमीटर की दूरी में जाम हो गई। थोड़ी ही देर पहले मैट्रिक की परीक्षा भी समाप्त हुई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.