नैनीताल, मई 25 -- गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में रविवार सुबह वाहनों के भारी दबाव के चलते यात्रियों और सैलानियों को जाम से परेशानी का सामना करना पड़ा। पाडली, कैंची धाम, निगलाट के पास खासा जाम लगा, जिसके चलते खैरना से भवाली तक का सफर तय करने में दो घंटे लग गए। वाहन चालक हरेंद्र सिंह ने बताया सुबह से ही सड़क में जाम की स्थिति बनी रही। यातायात रेंगकर चलने सें लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर तक सड़क में वाहनों की रफ्तार थमी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...