गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्ग पर ट्रॉमा सेंटरों का मजबूत नेटवर्क बनेगा। इसका प्रस्ताव गोरखपुर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शासन को भेजा था। शासन को जिले के स्वास्थ्य विभाग का प्रस्ताव पसंद आया। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। शासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्ग पर मौजूद सीएचसी की सूचना मांगी है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने सड़क हादसों वाले स्थलों को चिह्नित करते हुए लगातार खबरें प्रकाशित की थी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर स्थित सीएचसी को प्राथमिकता दी जाएगी। हर जिले में कम से कम एक सीएचसी को ट्रॉमा सेंटर में तब्दील करने की योजना है। इससे सड़क हादसों में घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में इलाज मिलेगा। एडी हेल्थ डॉ. जयंत कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.