संभल, फरवरी 3 -- मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर एक बजे के करीब स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा बहजोई-बबराला मार्ग पर गांव जैतपुर के पास हुआ। इसमें एक युवती समेत दोनों वाहनों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि एक का उपचार सीएचसी पर ही किया गया। स्कूटी पर सवार अलीशा पुत्री शमीम, कासिम पुत्र रफीक व रेहान पुत्र राशिद निवासी गुन्नौर बहजोई से गुन्नौर की ओर जा रहे थे। वहीं बाइक पर दीपक पुत्र पप्पू व पंकज पुत्र सुरेश निवासी गांव गाजीपुर थाना बरला जिला अलीगढ़, बहजोई की ओर आ रहे थे। दोनों वाहन जैतपुर के निकट अनियंत्रित होकर आमने सामने से टकरा गए। सीए...