दरभंगा, फरवरी 3 -- दरभंगा। एनएच 27 पर सदर थाना क्षेत्र के खुटवारा पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीगाछी थाना क्षेत्र के बलौर वार्ड नौ निवासी किशोरी साहू के पुत्र अखिलेश कुमार साहू (30 ) के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार अखिलेश बीती देर रात दरभंगा से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अखिलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाली कार को घटनास्थल पर ही छोड़कर सभी सवार फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस ने सोमवार को अलसुबह फोन कर परिजनों को दी। बताया गया कि अखिलेश जनरल कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...